फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन पुल बंद होने पर आई लोगों को दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पनवड़िया ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार शाम से यातायात बंद कर दिया गया। इससे पहले ही दिन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसको देखते काफी लोगों ने यहां पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग अधिकारियों और मंत्रियों से की थी। जिसके बाद इस पुल के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिल गई थी। लेकिन बाद में पुल का निर्माण अधर में लटक गया था। करीब छह साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले माह केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ओवरब्रिज का उद्घाटन किया था। लेकिन इस पुुल पर कुछ काम अधर में रह गया था। इसी अधूरे काम को पूरा करने और फिनीशिंग के काम को लेकर आज से इस पुल को बंद कर दिया। जिसके चलते पहले ही दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।कई बार रेलवे ट्रैक बंद होने के कारण काफी लंबा जाम लग गया। जिसके कारण से लोगों को काफी परेशानी आई।वैसे भी पुल बनने के कारण यहां का रोड टूटा होनेे के कारण लोगों को छह साल तक इस टूट हुए रोड से गुजरना पड़ रहा था। एक सप्ताह पुल बंद रहने के कारण लोगों को परेशानी महसूस कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें