रामपुर। बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष आकाश सक्सेना और सेवा भारती के विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन के समय आकाश सक्सेना ने कहा कि यह रक्तदान उन हुतात्माओ की यादो में है जो 2 नवंबर 1990 को श्री राममंदिर कार सेवा के दौरान गोलीबारी में शहीद हो गए थे। अब युवाओं को राम मंदिर निर्माण के लिये तैयार रहना होगा। इस शिविर में आकाश सक्सेना सबसे पहले रक्तदान किया। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक रवि शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश पटेल, नगर अध्यक्ष अंकित रस्तोगी, जिला अध्यक्ष विहिप राधे श्याम कम्बोज, उपेन्द्र मिश्रा, आलोक राठौर, विवेकानन्द, जितेन्द्र यादव, ऋषभ ठाकुर, विशाल, प्रेम शर्मा, प्रदीप, अपार पाण्डेय, प्रिंस गुप्ता आदि उपस्थित रहे।