रामपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। राजकीय रजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल ने बताया कि आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 8 की परीक्षा 55 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। जबकि प्रतिभा खोज के लिए कक्षा दस में अध्यनरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।