रामपुर। बिलासपुर के रहने वाले फैजन खान ने बुधवार को अपने खून से खत लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा। खत में उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आजम खां आमलोगों के नेता है और उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना कर युवाओं के बेहतर भविष्य का सपना संजोया है। इस यूनिवर्सिटी में गरीब लोगों के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए आजम खां को भारत रत्न देने की मांग की है। फैजान ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वह प्रदेश सरकार को आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई करने से रोकें।