फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित दें रसोई गैस आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन 12/20 ने प्रदेश सरकार से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द लागू करने की मांग की है। एसोसिएशन ने उपायुक्त शिमला की ओर से जारी होने वाले वरिष्ठता प्रमाण पत्रों को भी एसडीएम और पंचायत के माध्यम से जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक प्रधान एनडी बेश्टू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में इंडियन ऑयल की ओर से देवठी और कूहल गांव में गैस की आपूर्ति न होने पर रोष जताया गया। सभी सदस्यों ने क्षेत्रों में नियमित रसोई गैस आपूर्ति करने की मांग की है। इस दौरान शिवराम शर्मा, गोपाल मेहता, गोवर्धन धूली, मुर्की कायथ, मूरत सिंह, गौतम सेन चौहान, प्यारे लाल बेश्टू, दुर्गा सिंह चौहान, रोशन लाल, सोहन लाल मल्टा, रेवा नंद मल्टा, धर्मदास कायथ, सागर दास, राम सिंह, मूरत सिंह बेश्टू, गोविंद चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें