रामपुर। बृहस्पतिवार को जिले में 103 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 18828 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण केंद्रों और शिविरों में 18 से 44 साल आयु वाले 11446 लोगों ने पहली और 883 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वाले 4212 लोगों ने पहली और 706 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 1377 लोगों ने पहली और 203 लोगों दूसरी डोज ली। संवाद