रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिलक क्षेत्र के रठौंड़ा में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद जयाप्रदा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन ने आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान हंसराज पप्पू, अमरीश पटेल, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।