फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दबाव के बीच 22 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिले में गन्ना भुगतान को लेकर किसानों के आंदोलन के दबाव के बीच विभाग ने चीनी मिलों से भुगतान कराना शुरू करा दिया है। त्रिवेणी चीनी मिल ने करीब 19 जनवरी तक का भुगतान कर दिया है तो राणा शुगर मिल से भी दिसंबर माह का पांच करोड़ का भुगतान कराया जा रहा है। इसके बाद दस करोड़ का भुगतान राणा शुगर मिल द्वारा सप्ताह भर में कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 14 दिनों में गन्ना भुगतान करने के आदेश दिए हैं। लेकिन, जिले में चीनी मिलों ने दिसंबर-जनवरी तक का ही भुगतान पूरा नहीं किया है। जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है तो वहीं किसान गन्ना भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन पिछले चार दिनों से शाहबाद में राणा शुगर मिल पर धरना-प्रदर्शन कर रही है। किसानों के धरने-प्रदर्शन के दबाव के बीच विभागीय अधिकारियों ने भी भुगतान को गंभीरता दिखानी शुरू की। विभाग के प्रयासों के बाद त्रिवेणी चीनी मिल ने हाल ही में करीब 17 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जिससे करीब 20 जनवरी तक का भुगतान पूर्ण हो चुका है। इस भुगतान के बाद त्रिवेणी शुगर मिल पर करीब 27 करोड़ का बकाया बचा है। वहीं शाहबाद की राणा शुगर मिल की ओर से सोमवार को ही पांच करोड़ के भुगतान की प्रक्रिया की गई है। इसके साथ ही करीब दस करोड़ का भुगतान करीब सप्ताह भर में किए जाने की तैयारी की है। राणा शुगर मिल पर ही जिले में सबसे अधिक करीब 86 करोड़ का भुगतान बकाया था। वहीं बिलासपुर की रूद्र-बिलास सहकारी चीनी मिल पर करीब साढ़े सोलह करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें