रामपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रामपुर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए आसपास के जनपदों से भी पुलिस बुलाई गई है।
शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई योजनाओं को लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर महात्मा गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने कई दौर की मीटिंग कर इसकी रणनीति तैयार की है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले के बाहर से एक एएसपी, एक सीओ के अलावा काफी दरोगा और सिपाहियों को बाहर से बुलाया गया है। इसके अलावा पीएसी भी भारी संख्या में तैनात रहेगी ताकि किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हो सके। सीएम की सुुुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन से लेकर प्रोगाम तक फोर्स ही फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा सीएमओ ने भी वहां पर एंबुलेंस और डाक्टरों की व्यवस्था कर रखी है।