फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह के जयघोष से गूंजी गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहे गुरु जी का खालसा के जयघोष से गूंजी गलियां
विज्ञापन

रामपुर।
वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह के जयघोष और गुरु के सुमरन के साथ बुधवार को नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू हुए नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। इसके बाद नगर कीर्तन गुरु गोविंद सिंह पार्क, गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार आदि के मार्गों से सिविल लाइंस क्षेत्र में विभिन्न गलियों में घूमते हुए दोबारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा। नगर कीर्तन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया। संगत कीर्तन करते हुए और गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए चली तो श्रद्धालुओं ने भी वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतह और जो बोले सो निहाल के जयघोष लगाए। सेवादारों ने नगर कीर्तन के आगे-आगे चलते हुए सेवा की। नानकमत्ता साहिब से आए बैंड और नगर कीर्तन के दौरान बच्चों के करतब आकर्षण का केंद्र रहे।इसके बाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। बदायूं से आए जत्थे ने कीर्तन कर गुरु की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान वाहे गुरु वाहे गुरु की गूंज रही। इसके बाद निशान साहिब का चोला चढ़ाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, अवतार सिंह, जगमोहन, जसपाल, इंदर सिंह, अरमजोत कपूर, चरन मासी, हरपाल सिंह, हरभजन सिंह, गुरदेव सिंह, मंजीत कौर, रणजीत कौर, तीरथ सिंह, लखविंदर सिंह, बलविंदर कौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें