फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्म करने से बड़ा गुनाह है जुल्म सहना : आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुल्म करने से बड़ा गुनाह है जुल्म सहना : आजम
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि जुल्म करने से बड़ा गुनाह जुल्म सहना है। समाजवादियों ने हमेशा अपने हक की लड़ाई लड़ी है जो आगे भी जारी रहेगी। वह तोपखाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुझे जेल भेजना चाहती है। लेकिन, हमने हमेशा गरीबों और मजलूमों की लड़ाई लड़ी है। इसके लिए सरकार चाहें जेल भेजे या फिर फांसी पर लटका दे। कहा कि पुलिस कर्मियों ने एक बेगुनाह को मार दिया। समाजवादी कमजोर नहीं हैं। समाजवादियों ने गरीबों के लिए दिल्ली तक साइकिल भी चलाई है और चार चार माह तक आंदोलन भी चलाए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों और मजलूमों के हक के लिए एक अप्रैल को जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का ऐलान होगा। लिहाजा, पूरे जिले से अधिक से अधिक तादाद में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर चमरौआ विधायक नसीर खां, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, आसिम राजा, फसाहत खां शानू, अजहर खां, वैभव यादव, आकिब खां, नवीन शर्मा, विक्की राज, रूही खानम, मौलाना असलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें