फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद लाल के समर्थन में उतरी ब्लॉक कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी कृष्ण गोपाल भारद्वाज और त्रिलोक भलूनी ने संयुक्त बयान में कहा कि इस बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र से सीपीएस नंद लाल को ही पार्टी प्रत्याशी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने टिकट आवंटन को लेकर सीपीएस नंद लाल को दिल्ली बुलाया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने ईमानदार छवि रखने वाले विधायक नंद लाल को तीसरी बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

रामपुर पहुंचने पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर और 16 जोनों के प्रभारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति सैल सहित विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों ने सीपीएस का स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा और सीपीएस नंद लाल ने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों का प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की। इस दौरान जेएल डमालू, पूज्यदेव शर्मा, डॉ. केदार, डीडी कश्यप, सत्याभूषण, भूप सिंह चौहान, लाल चंद शर्मा, प्रेम शर्मा, अनिरुद्ध बिष्ट, साहिब सिंह मेहता, सतीश शर्मा, राजीव ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, सरोजनी ठाकुर, बिमला शर्मा, इंदु वर्मा, नवीन भलूनी, पवना प्रदान, राकेश गुप्ता, मोहन भाटिया, आत्मा राम मेहता, अशोक नेगी, सरला मेहता, कुलदीप नेगी, सोनू भलूनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें