फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार के 85 मरीज और भरती
विज्ञापन

रामपुर/ सैफनी। बुखार का कहर जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में 85 से ज्यादा मरीज पिछले चौबीस घंटे में ही भरती हुए हैं। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में बुखार तेजी से अपने पैर पसार रहा है। पिछले एक सप्ताह से बुखार काफी परेशान कर रहा है। खातसौर से वायरल ने भी लोगों को जकड़ना शुर कर दिया है। बुखार के कहर के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है। ग्रामीण इलाकों में तो बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वार, सैदनगर, चमरौवा, टांडा व शाहबाद क्षेत्र के तमाम गांवों में तमाम लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं,जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। डाक्टरों के क्लीनिक पर इन दिनों बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ी है। जिला अस्पताल में ही शुक्रवार को पिछले चौबीस घंटे में 85 बुखार पीड़ित भरती हुए हैं। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में इसके अलावा ओपीडी में भी बुखार पीड़ित आए हैं। सैफनी के पुराना ललबारा गांव में दर्जनभर से अधिक ग्रामीण बुखार से परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी के साथ फैल रहे वायरल से गांवों में बुखार का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ता दिखाई दे रहा है। जिसके कारण लोग काफी परेशान है। बताते है कि क्षेत्र के गांव पुराना ललबारा में करीब दो दर्जन के आसपास लोग चल रहे बुखार की चपेट में है। बतादे कि गांव निवासी अहमद जान, मुस्तफा, आमना, सायवा, अनीषा, इरफान, चैखे, छोटे आदि समेंत काफी दिनों से लोग बुखार से पीड़ित है। गांव के लोगों का कहना है कि चल रहे बुखार को लेकर स्वास्थ्यव् विभाग की ओर से कोई भी सहुलियत उन्हे नही मिल पा रही है। जिसकी वजह से उन्हे निजी चिकित्सकों से दवा लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें