फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्ष प्रजापति जयंती सम्मेलन में समाज की शिक्षा पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्ष प्रजापति जयंती सम्मेलन में शिक्षा पर दिया जोर
विज्ञापन

शाहबाद। भारतीय प्रजापति महासभा की ओर से गुजरैला गांव में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने महाराजा दक्ष के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति सिर्फ प्रजापति समाज नहीं बल्कि हर समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। समाज के लोग संगठित होकर अपने हित की आवाज बुलंद करें। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की। इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित किए गए हवन में आहूती भी दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने समाज के लोगों से एकजुट होने और शिक्षित होने की अपील की। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सुरेश बहादुर प्रजापति, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार,लोकेश प्रजापति, दिलीप सक्सैना, नदंनी प्रजापति, रूपचंद प्रजापति, जगदीश प्रजापति, राजवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें