रामपुर। जन समर्थन दल ने साईं विहार में बैठक का आयोजन किया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू को प्रयास करना चाहिए। भाजपा सरकार भी मंदिर निर्माण को लेकर उदासीनता बरत रही है।
राम मंदिर निर्माण को लेकर पार्टी कार्यकर्ता 22 नवंबर को कलक्ट्रेट पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजेंगे। बैठक में अमरनाथ, राकेश चंद जैन, शिवालय सक्सेना, राकेश कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, हरिमोहन जौहरी, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।