फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक का जोनल कार्यालय खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

द कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने प्रदेश सरकार के सहयोग से जिला कुल्लू के उपमंडल मुख्यालय आनी में लोगों की सुविधा के लिए जोनल कार्यालय खोल दिया है। इस जोनल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को विधायक खूबराम आनंद ने किया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश का आभार जताया। विधायक ने कहा कि यह मांग वर्षों से चली आ रही थी, जिसे हाल ही में सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

जोनल कार्यालय के प्रबंधक आरजी नेगी ने बताया कि आनी में द कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के जोनल कार्यालय खुलने से बैंक की नौ शाखाएं लाभान्वित होंगी। इसके खुलने से लोगों को शाखा कार्यालयों की क्षमता से अधिक ऋण मामलों की सुविधा मिलेगी। बैंक के पूरे प्रदेश में आनी को जोड़कर 13 आंचलिक कार्यालय हो गए हैं, जिसमें जिला कुल्लू में अब तीन कार्यालय हो गए हैं। जोनल कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक आरके खागटा ने बताया कि पहले आनी में बैंक का आंचलिक कार्यालय न होने से आनी और निरमंड क्षेत्र सहित अन्य कई शाखाओं के कर्मचारियों को बैठकों और आवश्यक कार्य के लिए जोनल कार्यालय बंजार और कुल्लू जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस दौरान एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा, बैंक के एजीएम आरके खागटा, प्रबंधक आरजी नेगी, सतपाल कुक्कू, नरेंद्र पम्मी, दलीप जोशी, बंसीलाल, किशोरी लाल, प्रधान संजय शाह, उर्मिला देवी, राजकुमार, प्रबंधक ख्याले राम शर्मा, रमेश चंद, गुरदयाल सिंह, रणजीत कुमार, बेलीराम और रोशन सहित बैंक के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें