ममता सरकार को बर्खास्त करने को लेकर प्रदर्शन
रामपुर। पश्चिमी बंगाल में हिंदुओं का उत्पीड़न किए जाने के खिलाफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा कि पश्चिमी बंगाल में हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है,जिसकी वजह से वहां के हिंदू परेशान हैं। सरकार हिंदू समाज की सुरक्षा नहीं कर पा रही है,जिसकी वजह से उनमें असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। सरकार को हिंदू समाज की सुरक्षा को कड़े कदम उठाने चाहिए। कहा कि पश्चिमी बंगाल सरकार हिंदुओं का उत्पीड़न कर रही है,जिसकी वजह से दिक्कत है। कहा कि यदि हिंदुओं का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा। कहा कि हिंसा मे मारे गए लोगों को 25-25 लाख का मुआवजा दिलाया ाजए। साथ ही इसमें राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शिव कुमार शर्मा, शकुंतला लोधी, विवेक यादव, जयवीर सिंह, अजय ठाकुर, राजू कश्यप, मोहित मेहरोत्रा, सुनील पांडे मौजूद रहे।