रामपुर। सोमवार को जिले में 299 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 16568 लोगों ने पहली और दूसरी डोज ली। जिले में सोमवार को टीकाकरण अभियान चला। जिसमें 18 से 44 साल आयु वाले 4529 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 6290 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1761 लोगों ने पहली और 2577 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 582 लोगों ने पहली और 829 लोगों ने दूसरी डोज ली।