रामपुर। जिले में बृहस्पतिवार को 93 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 1641 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 272 बालकों ने पहली और 267 बालकों ने दूसरी डोज ली। किशोर वर्ग के 79 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 294 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 87 लोगों ने पहली और 60 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल की आयु के 10 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं, 60 साल से अधिक आयु वाले 572 लोगों ने तीसरी डोज ली। संवाद