फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड का पेपर खराब होने पर जहरीले पदार्थ का किया सेवन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहबाद। बीएड का पेपर खराब होने पर एक छात्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान मुरादाबाद के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत होने की खबर से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पैंगंबरपुर गांव निवासी वीरपाल का 22 साल का बेटा जितेंद्र अमरोहा जनपद के जोया से बी.एड कर रहा था । परिजनों के मुताबिक दस मई को उसका बीएड का पेपर था, जो खराब गया था। पेपर खराब हो जाने पर जितेंद्र सदमे में आ गया और वह पेपर देने के बाद जब घर पहुंचा तो उसने अपने परिजनों से पेपर खराब हो जाने की बात कही। परिजनों ने उसे समझाते हुए कहा पेपर खराब हो जाने की चिंता मत कर रिजल्ट आने पर पता लगेगा पेपर कैसा हुआ। लेकिन पेपर खराब होने की बात जितेंद्र के मन से नहीं निकली और वह शनिवार की सुबह साइकिल से मधुकर गांव के लिए चला गया। दोपहर में किसी ने जितेंद्र के घर पहुंचकर सूचना दी कि पैगंबरपुर मधुकर गांव के बीच रास्ते में जितेंद्र बेहोश पड़ा है। बेटे के रास्ते में बेहोश पड़े होने की सूचना मिलते ही तत्काल परिजन दौड़कर मौके पर जा पहुंचे और रास्ते के किनारे पड़े तड़फ रहे बेटे को आनन फानन में शाहबाद ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने छात्र के जहरीले पदार्थ के सेवन की जानकारी दी और उसे तत्काल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शनिवार की रात मुरादाबाद के अस्पताल में छात्र की मौत हो गई। बेटे की मौत हो जाने की खबर जब उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें