फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानास के 51वें प्याऊ का उद्घाटन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। रामपुर नागरिक समाज द्वारा निर्मित 51 वें प्याऊ का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। ज्वालानगर में राम-रहीम पुल के नीचे निर्मित प्याऊ का उद्घाटन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन जैन ने किया। इस अवसर पर पवन जैन ने कहा कि जल सेवा का कार्य पुण्य कार्य है। कहा कि मौजूदा समय में जल का दोहन किया जा रहा है जो कि गलत है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्व जागृति मिशन के ब्रजेश गुप्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी माता पुष्पा देवी व पिता ओमप्रकाश गुप्ता की स्मृति में प्याऊ निर्माण रानास के सहयोग से कराया। इस अवसर पर रामपुर नागरिक समाज के मुख्य सेवा प्रभारी सतीश भाटिया, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव लोचन, डा. अजय शुक्ला, मुनीश चंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र गुप्ता, सतीश राठौर, कमल रस्तोगी, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें