फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला- कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ता नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन को गुरुवार की शाम जौहर अली तोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर इक्टठे हुए। कांग्रेस के राष्टीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। भाजपा ने बंगाल, बिहार और अनेकों राज्यों में नोटबन्दी के फैसले से कुछ घंटे पहले ही बड़ी रकम से अनेकों बेनामी संपत्ति बना ली। नोटबंदी की फैसले ने देश के किसान,छोटे कारोबारी और आम नागरिक की कमर तोड़ दी। अनेकों लोग बैंको की लाइन मे खड़े-खड़े गुजर गए। पुलिस की लाठियों से बूढ़े-बुजुर्गों की जान गई और देश मे आर्थिक संकट आ गया। देश में कारोबार और नौकरियां खत्म हो गईं। देश के प्रधानमंत्री का ये फैसला देश की तबाही और पिछड़ेपन का कारण बन गया। संजय कपूर ने कहा आज का ( आठ नवंबर) दिन भारत के इतिहास में काले दिन के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन त्रिवेदी,फैसल तुर्की,कलीम अहमद,बजाहत तुर्की,जीशान पाशा बंटी, नदीम मुमताज, मुशर्रफ अली,जुनैद ,फरीद अल्वी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें