फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायनियर क्लब को हराकर सेवा क्लब सेमीफाइनल में

Sat, 03 Nov 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राजीव गांधी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सेवा क्लब और पायनियर क्लब के बीच खेला गया। मैच में सेवा क्लब ने 49 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में टास जीतकर सेवा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सेवा क्लब ने रवि चावला के 48, गौरव के 31 और नवेद के 21 रन की बदौलत 25 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। पायनियर क्लब की ओर से सौरभ ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पायनियर क्लब की टीम 23वें ओवर में 133 रन पर आल आउट हो गई।

इसमें आमिर ने 36, सौरभ ने 29 और अबीर ने 15रन का योगदान दिया। सेवा क्लब की ओर से गुलवेज ने तीन, मोहसिन और रवि चावला ने दो-दो विकेट लिए। सौरभ को छह विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग नदीम मियां और डिंपल ने की। विजेता टीम और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि अनीता अग्रवाल ने दिया। इस दैरान अदील मियां, मामून शाह, अरसलान, एसके अग्रवाल, नफीस विक्की, रहमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें