फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का कारण: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का कारण है। ऐसे में सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों की जानकारी भी आवश्यक है।
विज्ञापन

अंाबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों के बारे में प्रत्येक नागरिक को सही जानकारी होना अति आवश्यक है। कई बार जानकारी के अभाव में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तकनीकी विकास के इस युग में भीड़ वाले प्रमुख स्थानों पर स्वचालित यातायात संकेतकों की स्थापना की जा रही है, जिससे आमजनता को असुविधा का सामना न करना पड़े। परन्तु, संकेतकों के बारे में जानकारी के अभाव में समस्याएं उत्पन्न होती हैं, इसलिए यातायात नियमों का पूर्णत: पालन करें तथा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य उपयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट न लगाने, फोन से बात करने के साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने के कारण कई बार दुघर्टनाएं हो जाती हैं, जिनसे बचने का म़त्र एक ही उपाय है कि वाहन चलाते समय सतर्क रहें। फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय बिल्कुल न करें तथा यातायात संकेतकों व नियमों का गम्भीरता के साथ पालन करें। इस मौके पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें