फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यूषण पर्व में उतम तप धर्म के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पर्यूषण पर्व में बृहस्पतिवार को उत्तम तप धर्म के बारे में बताया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह और शाम के वक्त विधि-विधान से पूजन कर मंगलकामना की। इस दौरान कथा शास्त्री ने उत्तम तप धर्म धारण कर जीवन को संवारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नगर के फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व पर विशेष पूजन किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रक्षाल, शांति धारा, दस लक्षण पूजन आदि महेश चंद्र शास्त्री जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसके बाद उन्होंने उत्तम तप धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तम तप धर्म का धारण कर जीवन को संवारा जा सकता है। तप से ही आत्मा कुंदन बनती है और तप से ही शरीर को तपाकर मोक्ष के द्वार खोले जा सकते हैं।
इसके बाद समीर जैन ने भजन प्रस्तुत किए, विचार बिंदु में हंसिका जैन ने निश्चय नय और व्यवहार नय पर विचार प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाम को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें दस साल आयु तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश जैन खंडेलवाल, डा. प्रदीप जैन, कस्तूर चंद जैन अजय जैन सेठी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी उत्तम तप धर्म के बारे में बताया गया। श्रद्धालुओं ने प्रक्षाल, शांति धारा संगीतमय पूजन किया गया। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान ज्ञानेंद्र जैन, सर्वेश जैन, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें