फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए आज होगी परीक्षा व साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनाती के लिए परीक्षा, साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न होगी। प्रक्रिया डायट परिसर में सुबह दस बजे से शुरू होगी। चयन के लिए 143 शिक्षकों ने आवेदन किया है। जिले में अंग्रेजी माध्यम के रूप में संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के लिए परीक्षा और साक्षात्कार की प्रकिया गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में संपन्न होगी। परीक्षा व साक्षात्कार के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। जिले में 40 स्कूल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में स्वीकृत किए गए थे। इनमें सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक पद पर तैनाती के लिए इस साल एक बार चयन प्रक्रिया मार्च में संपन्न हो चुकी है। लेकिन, उस समय स्वीकृत पदों के सापेक्ष कम आवेदन आए थे, इससे कई पद रिक्त रह गए थे। इसके बाद अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया के बाद इन स्कूलों में और पद रिक्त हो गए। जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होने लगा। इन पदों पर तैनाती के लिए जुलाई माह में आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया में 143 शिक्षकों ने आवेदन किया। अब इन शिक्षकों को लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार और मेरिट के आधार पर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में चयनित कर तैनाती दी जाएगी। बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि चयन के लिए सभी प्रक्रियाएं डायट में संपन्न होंगी और गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें