रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बुधवार को स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर एक जनवरी 2008 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इन जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। रामपुर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर की स्थापना एक अगस्त 1968 को हुई थी। स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर क्वाटर गार्ड में झंडा फहराया गया। इस मौके पर पूरे वर्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन किए जाएंगे। इस मौके पर डीआईजी ग्रुप सेंटर सुनील जून और कमांडेंट राजेश वत्स सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।