फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गानवीं से होगा चुनाव का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा ने गानवीं में सब जोनल कार्यालय खोला है। भाजपा मंडल रामपुर के उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने इस कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बैठक की, जिसमें 15/20 क्षेत्र के लिए बूथ स्तर की प्रचार कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 15/20 क्षेत्र की छह पंचायतों के लिए प्रचार प्रसार इसी कार्यालय से किया जाएगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष विजय शर्मा और पूर्व उप प्रधान राजेश मेहता ने बताया कि कांग्रेस के शासन में 15/20 क्षेत्र की अनदेखी हुई है। यहां पर पांच सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों की खस्ता हालत रही है। स्टाफ न होने से कई जगह स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटके हुए हैं। इस दौरान अशोक कुमार, जबर सिंह परमार, अश्वनी कुमार, संतोष कुमार, दलीप निल्टू, गोपाल सिंह बंसल, दिनेश कुमार, कृष्ण सिंह, प्रेम प्रकाश, योग राज और हितेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें