फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने शिक्षामित्रों के साथ किया विश्वासघात

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सरकार ने शिक्षामित्रों के साथ किया विश्वासघात’
विज्ञापन

रामपुर। कैबिनेट में शिक्षामित्रों को दस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय की मंजूरी के बाद शिक्षामित्रों में उबाल है। शिक्षामित्रों ने उग्र आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिलेभर के शिक्षामित्र अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। बैठक में आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सैय्यद जावेद मियां ने कहा कि समायोजन को लेकर शिक्षामित्र आंदोलन कर रहे थे। तब सरकार ने शिक्षामित्रों को सकारात्मक भरोसा दिया था, लेकिन कैबिनेट की बैठक में प्रतिमाह दस हजार रुपये मानदेय ग्यारह माह तक का प्रस्ताव पास कर दिया गया। सरकार ने ऐसा कर शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात किया है। शिक्षामित्रों के 17 वर्षों के अनुभव और सम्मान को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। शिक्षामित्र सरकार के इस फैसले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि अब प्रांतीय आह्वान पर उग्र आंदोलन का ऐलान किया। बोले कि संसद का भी घेराव करना पड़ा तो शिक्षामित्र पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, अरविंद गोस्वामी, शन्नू खां, अवधेश मिश्रा, नजाकत अली, नीतू रानी, प्रेम सिंह, जसवीर कौर, राजपाल सिंह मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें