रामपुर। गुरुवार को जिले में 300 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 16111 ने पहली और दूसरी डोज ली। जिले में गुरुवार को टीकाकरण अभियान चला। जिसमे 18 से 44 साल आयु वाले 5100 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 5434 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1966 लोगों ने पहली और 2293 लोगों ने दूसरी डोज ली।इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 572 लोगों ने पहली और 746 लोगों ने दूसरी डोज ली।