फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट की आंधी से 15 घंटे तक गुल रही बिजली

Thu, 31 May 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के सैदनगर के बेनजीर गांव में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार की रात पांच मिनट के लिए आई आंधी ने ही पूरे जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतार दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 15 घंटे तक सप्लाई ठप रही। भीषण गर्मी में रातभर लाइट न आने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

मंगलवार रात को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए तो आंधी भी आई। महज पांच मिनट की आंधी की वजह से पूरे जिले की बिजली पटरी से उतर गई। सैदनगर क्षेत्र में रातभर विद्युतापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी, जबकि डूंगरपुर में रात बारह बजे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


शाहबाद गेट, अजीतपुर, किला, नवाब गेट समेत तमाम बिजलीघर क्षेत्रों में भले ही रात आठ बजे आपूर्ति चालू हो गई हो, लेकिन इसके बाद भी बिजली की आंखमिचौली का सिलसिला   जारी रहा। धमोरा, सिहारी, पटवाई, स्वार, टांडा, मसवासी, बिलासपुर, डिबडिबा, भोट, सैफनी,   शाहबाद समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के आने जाने का सिलसिला बना रहा। ऐसे मेें भीषण गर्मी में बिजली न आने की वजह से लोग रात को चैन से सो भी नहीं सके, जिससे लोगों को काफी परेशानियां हुईं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि आंधी की वजह से बिजली बाधित हो गई थी, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में रात ही सप्लाई सामान्य हो गई थी। कुछ इलाकों में तकनीकी कारणों से दिक्कत आई, जिसे बुधवार को सुबह होते ही दूर करा दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें