रामपुर। जिले में गुरुवार को 298 स्थानो पर टीकाकरण हुआ था। जिसमें 15687 लोगो ने टीका लगवाया है। इसमें 18 से 44 साल तक आयु तक के 3982 लोगों ने पहली और 5930 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं 45 से 60 आयु तक के 1501 लोगों ने पहली और 2590 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु के 426 लोगो ने पहली और 778 लोगों ने दूसरी डोज ली है।