रामपुर। सीबीएसई की टर्म-1 की 10वीं हिंदी विषय की परीक्षा में 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि, इंटर में भूगोल के 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
बृहस्पतिवार को सीबीएसई की टर्म-1 की परीक्षा जिलेभर के 21 परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कराई गई। हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा में 3456 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 3434 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर भूगोल की परीक्षा में सभी पंजीकृत 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सीबीएसई के जिला समन्वयक एनके तिवारी ने बताया कि गुरुवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका। संवाद