फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवन साइड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शेर खान क्लब मुरादाबाद ने जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। खुशबू सेवन साइड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शेर खान क्लब मुरादाबाद और स्टूडेंट्स क्लब रामपुर के बीच खेला गया। जिसमें शेर खान क्लब ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद मोहम्मद आजम खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व शॉट मारकर किया। इसके बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टूडेंट क्लब की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 53 रन बनाए। जिसमें नवाब अली ने 11, बॉबी ने 8 और शावेज ने 9 रन बनाए। शेर खान क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आलम, सलीम और सौरभ ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेर खान क्लब की टीम ने जीत के लिए जरूरी 54 रन 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर ही बना लिए और आसानी से मैच में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। जिसमें अज्जू ने 19 और दानिश ने 17 रन बनाए। इसके बाद अतिथि ने विजेता टीम को ट्राफी और पुरस्कार धनराशि दी। इस दौरान अजहर अहमद खां, मोहम्मद अदीब आजम खां, रानू खां, वसीम खां, फैज आमिर, आकिब, अनस मियां, आमिर मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

र्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें