रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर रहमान खां बब्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात कही है और कहा कि लोकसभा चुनाव में जो हार हुई उसके लिए कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है बल्कि सभी पदाधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में अपना इस्तीफा देने की भी बात कही है।