रामपुर। पूर्व सांसद और भाजपा नेता जयाप्रदा ने पंजाबनगर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस मंदिर में उनकी विशेष आस्था है और वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। कहा कि उन्होंने अपने सांसद के कार्यकाल में क्षेत्र में मंसूरपुर से लेकर जौलपुर तक बांध का निर्माण कराया था, जिससे क्षेत्र की जनता को बारिश में कटान और अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस मौके पर अशोक विश्नोई, आकाश सक्सेना, अभय गुप्ता, जयशंकर यादव, जसवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेश सक्सेना, शिव प्रसाद सैनी, विक्की वर्मा आदि मौजूद रहे।