फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप के बाद अब उमस बढ़ा रही मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भीषण गर्मी के साथ अब उमस लोगों को परेशान कर रही है। लगातार बढ़ रही उमस और गर्मी ने घरों में भी लोगों को बेचैन कर दिया है तो वहीं हवाओं की रफ्तार कम होने से व्याकुलता बढ़ रही है। मौसम की मार अब दोहरी हो गई है। अभी तक भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों पर उमस का वार भी हो रहा है। मौसम में बढ़ रही आर्द्रता के कारण लगातार उमस भी बढ़ रही जो लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलने पर लोग तेज धूप में झुलस रहे थे लेकिन, उमस ने घरों में भी लोगों को बेचैन कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान भले ही 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन, उमस बढ़ने के कारण इसका असर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान का रहा। उमस न सिर्फ गर्मी का असर बढ़ा रही है बल्कि सेहत पर भी असर डाल रही है। लगातार बढ़ रही उमस से लोगों को सिर दर्द से लेकर जी मिचलाने की शिकायत बढ़ रही है। उमस के कारण शरीर लगातार पसीने में भीग रहा है और कूलर-पंखों की हवा काम नहीं कर रही है। घरों के अंदर से लेकर बाहर तक लोग भीषण गर्मी और उमस के प्रकोप से बेहाल हो रहे हैं। शनिवार शाम से ही उमस लगातार बढ़ी जिससे रात से लेकर दिन तक लोग परेशान रहे। आने वाले दिनों में आर्द्रता और बढ़ेगी, जिससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें