फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा डिग्री कालेज में आज से मिलेगा प्रवेश, मेरिट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली मेरिट लिस्ट आउट कर दी गई है। कॉलेज में बीएससी में एडमीशन को लेकर मारामारी साफ दिख रही है। यहां 68.13 फीसदी तक अंक हासिल करने वालों को पहली मेरिट लिस्ट में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय खुलने के बाद राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इसके लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसके बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश होना था। लिहाजा, रविवार को महाविद्यालय की ओर से पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। बीए प्रथम वर्ष में सामान्य पुरुष 53.30 प्रतिशत, जबकि महिलाएं 53.10 प्रतिशत तक प्रवेश ले सकते हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष वर्ग में 45.89 एवं महिला वर्ग में 41.08 प्रतिशत वालों को प्रवेश मिलेगा। अनुसूचित जाति की मेरिट 35.87, जबकि जनजाति की मेरिट 49.49 प्रतिशत है। बीएससी में इंडस्ट्रीयल कैमिस्ट्री की 15 सीटें हैं, जिसमें 53.90 प्रतिशत अंक वालों तक को प्रवेश मिलेगा। बीएससी बायोलॉजी में ईडब्ल्यूएस (इकोनोमिनिकली वीकर्स सेक्शन) की मेरिट 56.51 प्रतिशत रही, जबकि सामान्य पुरुष 67.53 एवं महिलाओं की मेरिट 63.92 प्रतिशत रही। ओबीसी पुरुष में 58.31 एवं महिलाओं की मेरिट 55.11 प्रतिशत रही। अनुसूचित जाति की मेरिट 45.09 पर रूक गई। बीएससी गणित वर्ग में सामान्य की 48.29, ओबीसी की 43.28, अनुुसूचित जाति की 38.23 एवं ईडब्ल्यूएस की मेरिट 55.11 प्रतिशत रही बीकॉम में ईडब्ल्यूएस 51.30, सामान्य 68.13, ओबीसी 55.5 एवं अनुसूचित जाति की मेरिट 42 प्रतिशत पर रूक गई। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि सामान्य वर्ग के छात्र छात्राएं एक से चार जुलाई तक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राएं पांच से छह जुलाई तक विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र छात्राओं को आठ से नौ जुलाई तक प्रवेश मिलेगा। इसके लिए समितियों का भी गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें