फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकरा समिति में खाद के कट्टों में घुसा पानी, करीब 75 हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को हुई बारिश से मनकरा समिति के कर्मियों की लापरवाही से करीब एक लाख रुपये की खाद खराब हो गई। समिति के बाहर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पानी गोदाम में घुस गया और करीब 59 एनपीके खाद की बोरियां उसकी जद में आ गई। डीसीबी चेयरमैन ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसीबी चेयरमैन देवकरन गंगवार ने सोमवार-मंगलवार को समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मनकरा समिति में बारिश के पानी से करीब 59 एनपीके की बोरियां भींग गईं, जिससे करीब 75 हजार रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। डीसीबी चेयरमैन ने इसके साथ ही रूद्र-बिलास चीनी मिल समिति, बिलासपुर समिति, भोट समिति, कोयला समिति, क्योरार समिति, रठौंडा समिति, लखीमपुर भीका और श्यामपुर समिति का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कृषकों से मधुर व्यवहार करने और वसूली बढ़ाने के निर्देेेश दिए। वसूली का लक्ष्य हर हाल में हासिल करने को लेकर प्रभावी कदम उठाने को कहा। डीसीबी चेयरमैन ने बताया कि मनकरा समिति के सामने सड़क बनने के बाद नाला बंद हो गया और जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिससे समिति के गोदाम, कार्यालय तक में पानी भर गया। पानी की जद में गोदाम में रखे एनपीके खाद की बोरियां इसकी जद में आ गईं। इसके लिए कर्मियों की लापरवाही को भी जिम्मेदार माना गया है और मामले में जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें