फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिले में तीनों चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का सब्र अब जवाब देेने लगा है। करीब सवा अरब के गन्ना भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शाम तक किसान गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर डटे रहे और कार्यालय का घेराव कर शीघ्र भुगतान की मांग करते रहे। शाम को तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों व पुलिस और गन्ना अधिकारी की मौजूदगी में भुगतान संबंधी समझौते केे बाद किसानों का प्रदर्शन शांत हुआ।
जिले में शाहबाद के करीमगंज में राणा शुगर मिल, दढ़ियाल क्षेत्र में त्रिवेणी और बिलासपुर में रूद्र-बिलास सहकारी चीनी मिल संचालित होती हैं। इन तीनों चीनी मिलों पर साल 2018-19 सत्र का ही करीब सवा अरब का गन्ना भुगतान बकाया है। किसान लगातार इस भुगतान को करने की मांग कर रहे हैं। सबसे अधिक बकाया राणा शुगर मिल पर है। लगातार मांग व ज्ञापन के बाद भी भुगतान न होने पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंच गए। किसानों ने कार्यालय का घेराव कर डेरा डाल लिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने एक-दो दिन में राणा शुगर मिल से करीब चार करोड़ व तिर्रवेणी शुगर मिल से 40 लाख भुगतान के साथ ही रूद्र-बिलास चीनी मिल से भी जल्द ही 3 करोड़ का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। लेकिन, इस पर किसान नहीं माने और हंगामा करने लगे, हंगामे की सूचना पर शाम को सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं किसान भुगतान को लेकर दरी लेकर सड़क पर आ गए और जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ, जिसमें तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने बताया कि करीब चार करोड़ का चेक जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही करीब 20 करोड़ का भुगतान 25 जून तक तीन चरणों में कराने का आश्वासन देते हुए समझौता किया गया है। जिसके बाद किसान शांत हुए और धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, होम सिंह यादव, संजीव सिंह, छिद्दा नेता, खुुशीराम, अजीत सिंह, राशिद, मोहम्मद तालिब, सगीर अहमद, विनोद सक्सेना, पूरनलाल गंगवार, खेमकरन, नल सिंह, पूरन चौहान, एमडी कादरी, सुलेमान, मुजीब आलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें