फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र पूरा कराया जाएगा लालपुर पुल का निर्माण: जयाप्रदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदनगर(रामपुर)। पूर्व सांसद और लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा शुक्रवार को निर्माणधीन लालपुर पुल पर पहुंची। यहां पर उन्होंने पुल निर्माण को लेकर राजनीति किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो शीघ्र ही इस पुल का निर्माण पूरा कराएंगी। रिवाइज बजट को जारी कराने व निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की बात भी कही।
जयाप्रदा ने कहा कि जब वो रामपुर की सांसद थी, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दर्जन भर पुल का निर्माण कराया था। लालपुर पुल का निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रामपुर के नेता ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए लालपुर पुल का निर्माण कार्य को बीच में ही रोक दिया। वो नहीं चाहते थे, कि लालपुर पुल का निर्माण कार्य पूरा हो, उन्हें अपने बेटे को स्वार टांडा विधानसभा से विधायक बनवाना था। कहा कि बेटा विधायक भी बन गया लेकिन, पुल का निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयाप्रदा ने कहा कि बारिश का मौसम आने वाला है ऐसे में क्षेत्र की जनता को पुल न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो इसके लिए वो रिवाइज इस्टीमेट को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से स्वीकृत कराने के लिए भेज दिया गया है। साथ ही वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस पुल के लिए धनराशि जारी करवाएंगी। लालपुर पुल के बाद जयाप्रदा ग्राम कुआंखेड़ा में मोहम्मद असलम और लालपुर में पूर्व प्रधान हाजी शाहिद के घर भी पहुंची। इस दौरान मुस्तफा हुसैन, हाजी शाहिद, मोहम्मद अनीस अहमद, रवि रूहेला, नरेंद्र गुप्ता, जगत सिंह लोधी, जसवीर सिंह, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें