रामपुर। रजा लाइब्रेरी में आयोजित की जा रही कुरान मजीद और खत्ताती प्रदर्शनी में बुधवार को दूसरे दिन भी भीड़ जुटी। लोगों ने प्रदर्शनी में जाकर दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों को देखा। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से कूफ़ी लिपि में 7वीं सदी ई0 में हजरत अली द्वारा लिखा गया दुर्लभ कुरान मजीद, कूफी लिपि में 8वीं सदी ई0 में इमाम अबू अब्दुल्ला जाफ़र बिन मुहम्मद बिन अली द्वारा लिखित दुर्लभ कुरान मजीद, अरबी नस्ख़ बहार लिपि का 1379 ई0 का कुरान मजीद, अरबी नस्ख़ लिपि का 1315 ई. का लिखा हुआ कुरान मजीद, सुलुस लिपि का 1669 ई. का कुरान मजीद, अरबी नस्ख़ लिपि का 1743 ई. का कुरान मजीद जिसकी लाइन के बीच की जगह को सोने के पानी से सजाया गया है आदि कुरानी मजीद व खत्ताती शामिल किए गए हैं। प्रदर्शनी 10 जून तक चलेगी।