फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के लिए गई स्कूल बस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। मरम्मत के लिए मैकेनिक के यहां खड़ी दयावती मोदी एकेडमी (डीएमए) की स्कूल बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने उसे बुझाना शुरू कर दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। डीएमए की बस में खराबी आने की वजह से उसे मरम्मत के लिए नैनीताल रोड स्थित एक वर्कशाप में लाया गया था। बुधवार शाम को उसमें वेल्डिंग का काम चल रहा था। तभी अचानक बस में आग लग गई। शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद आग को बुझाना शुरू कर दिया। बाद में सूचना के बाद फायर ब्रिगेड भी आ गई और आग को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें