रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमला करने के मामले में बुधवार को कोर्ट को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अगली सुनवाई अब छह जून को होगी। गी।
31 दिसंबर 2007 की रात आतंकियों ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हमला किया था। इस हमले में सात जवान शहीद हुए थे और एक रिक्शा चालक की भी मौत हुई थी। पुलिस ने हमले के आरोप में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपियों के कोर्ट में बयान दर्ज हो चुके हैं। आरोपी बरेली और लखनऊ की जेल में बंद हैं। बुधवार को उनकी पेशी थी। लेकिन किन्ही कारणों के चलते इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई छह जून को होगी।