रामपुर। जिले में 291 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 5901 लोगो ने पहली और 9367 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में सोमवार को टीकाकरण अभियान चला। जिसमे 18 से 44 साल आयु वाले 3872 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 6107 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1631 लोगों ने पहली और 2432 लोगों ने दूसरी डोज ली।इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 398 लोगों ने पहली और 828 लोगों ने दूसरी डोज ली।