फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के दौरान ताजिएदार आपस में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। क्षेत्र में आगे ताजिया निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर नोकझोंक हो हो गई जिसके बाद काफी विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद मिलक कोतवाल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह से मामले को निपटाया और फिर कहीं जाकर जुलूस को निकलवाया गया। मिलक थाना क्षेत्र के गांव पैगुपुरा और शहदरा के ताजिये आगे-पीछे निकलते हैं। जिसमे पैगुपुरा का ताजिया आगे चलता है। उसके बाद शहदरा का ताजिया पीछे चलता है लेकिन इस बार शाहदरा का ताजिया आगे निकल गया जिस पर पैगुपुरा ताजिए वालो ने इस बात का विरोध किया। ताजिये निकालने को लेकर नोकझोंक हो गई। उसके बाद विवाद काफी बढ़ गया। इस दौरान शाहबाद - रामपुर रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर मिलक कोतवाल रवि कुमार पहुंच गए। उसके बाद किसी तरह से मामले का निपटारा कराया गया। बाद में समझौता कराने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें