फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी करने में शांति भंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। डीसीडीएफ के चेयरमैन शांति लाल चौहान द्वारा सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल के स्वागत के फोटो पर एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। जिला सहकारी संघ के चेयरमैन शांतिलाल चौहान कुछ दिन पहले सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन बनने पर सूर्यप्रकाश पाल को बधाई देने का फोटो अपनी फेसबुक पर शेयर किया था। इस दौरान ग्राम फत्तावाला निवासी संजीव चौहान ने इस पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी शिकायत फोटो में दिखाई देने वाले एक नेता ने पुलिस को कर दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। युवक का कहना है कि वह और उसका परिवार भाजपाई है। फोटो में पाल के आसपास दिखाई देने वाले कुछ स्थानीय लोगों को देखकर उसने टिप्पणी की थी। शिकायत के बाद उसने पोस्ट हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें