फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर, आलू-सेब की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

क्षेत्र 15/20 की कूट पंचायत में ओलों और बारिश ने तबाही मचाई है। ओलावृष्टि से कूट पंचायत के किनफी, खिउंचा, रोपनी, कूट और सुरु में सेब, खुमानी, चुली, ओगला, मटर, आलू आदि फसलें तबाह हो गई हैं। कूट पंचायत के प्रधान विजय नेगी ने कहा कि ओले की वजह से नकदी फसलों को अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नेगी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों, बागवानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, इस बारे में एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रामपुर उपमंडल में सेब की फल को 70 प्रतिशत और अन्य नकदी फसलों को 80 से 90 प्रतिशत नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को नुकसान का आकलन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें