फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मदद एक आस फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के 15 सदस्यों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो गई है। ऐसे में कई लोगों को रक्त की उपलब्धता को परेशान होना पड़ रहा है। रक्त की उपलब्धता को लेकर रविवार को मदद एक आस फाउंडेशन ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता ने फीता काट कर किया गया। साथ में उप जिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत एवं तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार भी मौजूद । शिविर में 15 सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि लगातार उनके पास रक्त की कमी को लेकर फोन आ रहे थे क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता कम हो गई है। इस पर संस्था सदस्यों के सहयोग से जरुरतमंदों के लिए रक्तदान करवा रही थी। लेकिन, इमरजेंसी में किसी को रक्त के लिए डोनर का इंतजार लंबा न करना पड़े इसलिए रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रहे सभी ने रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया।15 यूनिट रक्त दान किया गया। इस मौके पर विभोर अग्रवाल, विशाल अग्रवाल देव, शुभम, शिवांगी, अनमोल, दीपक बंसल ,सुनील,रेखा, प्रज्ञा, सोने, मोहित सौरी, राजपाल,अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें