फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलारू में बनेगा देश का सबसे बड़ा फल उत्कृष्टता केंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

मतियाना के शिलारू में लगभग 250 बीघा जमीन पर देश का सबसे बड़ा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर टेंप्रेड फ्रूट (फल उत्कृष्टता केंद्र) जल्द ही बनेगा। सात जून को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बागवानी को नई दिशा देने के लिए विभाग इस परियोजना पर कड़ी मेहनत कर रहा है। बताया जा रहा है कि बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। सेब शताब्दि वर्ष पर बागवानों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है।
विज्ञापन

वर्ल्ड बैंक से हिमाचल के लिए 1134 करोड़ रुपये का विशेष बागवानी पैकेज मिला है। सेंटर में बागवानों के लिए आधुनिक बागवानी तकनीक से लैस प्रयोगशालाएं, उन्नत नर्सरी, विश्व स्तर के ट्रेनिंग सेंटर, फ्लोरीकल्चर और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। बागवानों के प्रशिक्षण के लिए न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, हालैंड सहित अन्य बागवानी विकसित देशों से विशेषज्ञों को लाया जाएगा, ताकि हिमाचल का बागवान भी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। सेंटर में बागवानों को विभिन्न फलों सेब, चेरी, नाशपाती, पलम आदी की पौध के साथ-साथ फूलों की भी विभिन्न किस्में उपलब्ध रहेंगी, जिससे बागवान सिर्फ सेब पर निर्भर न रह कर अपने बागीचे में अन्य फलों का उत्पादन भी कर सकेगा। क्षेत्र में इस शिलारू सेंटर का नाम स्व. सत्यानंद स्टोक्स के नाम से रखने की भी मांग उठ रही है। एचपीएसी के उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बताया कि वर्ल्ड बैंक से शिलारू में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर टेंप्रेड फ्रूट सेंटर खोलने के लिए बजट की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें